चित्रा सड़क दुर्घटना में मृतक परिजनों को पहले कंपनी ने मुआवजा राशि का दिया चेक, फिर बैंक को भुगतान करने से रोका, परिजनों में आक्रोश, लेंगे न्यायालय का सहारा





आसनसोल : बीते 2 नवंबर को चित्रा मोड़ के समीप बालू से लदे ट्रक ने एक बाइक को धक्का मार दिया था। जिस के कारण बाइक पर सवार तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बिट्टू सिंह और विदेशी देवघरिया असमय ही काल के गाल में समा गए। इसके विरोध में स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में आम नागरिकों ने मुआवजा की मांग पर हीरापुर थाना की घेराव की थी। जिसमें थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया था कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाई जाएगी।लेकिन यहां भी मृतकों के परिजनों के साथ धोखा हो गया। कंपनी ने मृतकों के परिजनों के साथ जो व्यवहार की है।उससे वे लोग काफी आहत हैं। मृतक बिट्टू सिंह के परिजनों के अनुसार रिच ड्रेडिंग नामक कंपनी ने मुआवजा के तौर पर कुंदन सिंह के नाम से चार लाख रुपैया का अकाउंट पेई चेक 19 नवंबर 2022 को दिया। यह चेक एक्सिस बैंक एजेसी बोस कोलकाता ब्रांच का था। चेक संख्या 917 थी। उन लोगों ने इस चेक को बर्नपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भुगतान के लिए जमा करवाया। लेकिन 21 नवंबर को बैंक ने यह कहते हुए चेक को लौटा दिया की चेक देने वाली कंपनी ने पैसा भुगतान करने से रोक लगा दी है। बजाप्ते बैंक ने लिखित में दिया है। कंपनी के इस व्यवहार से बिट्टू सिंह के परिजन काफी आहत हैं। ये लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। परिजनों के माने तो वे लोग कंपनी के इस धोखाधड़ी के खिलाफ अदालत की दरवाजा खटखटाएंगे। वही इस संदर्भ में पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि इस कंपनी के भूमिका को लेकर और पिछले 1 साल से सवाल उठाते आए हैं। बालू ढुलाई के कारण 2 लोगों की जान चली गई। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके परिवार की जिंदगी कैसे चलेगी। उचित मुआवजा दिलाने की बात कही गई थी। उसमें भी उनके साथ धोखा हुआ। यह बहुत अमानवीय कार्य है। जिन लोगों ने भी ऐसा काम किया। वह अच्छा नहीं किया। वही आसनसोल नगर निगम में विपक्ष की नेता भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने कहा कि बीते दिनों बालू ढुलाई के वाहन के धक्के के कारण दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। जो कंपनी बालू निकालने का कार्य कर रही है। वे 4-4 लाख रुपए का मुआवजा राशि के तौर पर चेक दी थी। लेकिन अब सुना जा रहा है कि वह पैसा मृतकों के परिजनों को नहीं मिलेगा। क्योंकि वह पैसा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पॉकेट में चली गयी है।यह क्या हो रहा है। जान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की जाए और पैसा तृणमूल नेता के पॉकेट में। यह बहुत गलत कृत्य है। सनद रहे कि इसी तरह से विदेशी देवघरिया का चेक भी भुगतान करने से रोक दिया गया है। विस्तृत जानकारी जब आम नागरिकों को मिली तो, रिच ड्रेडिंग कंपनी के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात