अनुब्रत मंडल के उत्तर से ईडी असंतुष्ट, लेंगे रिमांड पर




आसनसोल: गौ तस्करी मामले में पैसे के हुई लेन-देन में तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष बाहुबली नेता अनुव्रत मंडल से पूछताछ करने के लिए गुरुवार की सुबह 11:30 बजे ईडी का एक तीन सदस्य दल आसनसोल जेल पहुंचा। वे लोग अपने साथ लैपटॉप, कुछ दस्तावेज डायरी और प्रिंटर मशीन लाए थे। सूत्रों के अनुसार ईडी ने अनुब्रत मंडल से 4 वर्ष के दौरान उनके खाते में आई करोड़ों रुपया के स्रोत के बारे में पूछा। लेकिन अनुव्रत मंडल ने जो जवाब दिया उससे ईडी के अधिकारी असंतुष्ट नजर आए। ईडी सूत्रों के अनुसार साढ़े 5 घंटे से 6 घंटे तक लगातार पूछताछ करने के बाद ईडी ने जिस प्रकार अनुव्रत मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को आसनसोल जेल से गिरफ्तार की थी। उसी तरह अनुव्रत मंडल को भी गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है। संभावना जताया जा रहा है कि ईडी के अधिवक्ता शुक्रवार को सीबीआई के विशेष अदालत में अनुव्रत मंडल को ईडी के रिमांड पर दिए जाने हैं का आवेदन कर सकते हैं। यदि सीबीआई जज ने अनुमति दे दी तो ईडी अनुव्रत मंडल को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि गौ तस्करी के मामले में 10 अगस्त को सीबीआई ने अनुव्रत मंडल को उनके बीरभूम स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वे 27 अगस्त से आसनसोल जेल में बंद है। इस दौरान गौ तस्करी मामले में ईडी ने एंट्री मारी। ईडी गौ तस्करी मामले में रूपए की हुई लेनदेन की जांच कर रही है। इस जांच के दौरान ईडी अनुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल, सीए मनीष कोठारी और उनके पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन से पूछताछ कर चुकी है। सहगल हुसैन वर्तमान समय में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। इन तीनों लोगों से पूछताछ करने के बाद ईडी को यह महसूस हुआ कि अनुव्रत मंडल से भी पूछताछ की जानी चाहिए कि उनके खाते में जो पैसा आई है उसका स्रोत क्या है। लेकिन अनुव्रत मंडल ने जो जवाब दिया। उससे ईडी असंतुष्ट हुए और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता