आसनसोल : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा गुरुवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि मंगलवार की रात चित्रा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। उसकी निष्पक्ष जांच की जाए। वे दोनों लड़के कहां जा रहे थे। इसकी जांच की जाए। कंपनी को जो आर्डर दिया गया है। उसका वर्क आर्डर देखा जाए। कितना गाड़ी प्रतिदिन जाना है उसका चालान क्या है। इसकी जांच की जाए। बालू लूट को बंद किया जाए। सिंडिकेट राज के चैन को तोड़ा जाय। वही ज्ञापन सौंपने के बाद माकपा नेता पार्थ मुखर्जी ने बताया कि 2 दिन पहले चित्रा मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बालू ढुलाई के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। आसनसोल के नागरिकों को बालू ढुलाई की कीमत अपनी जान गंवा कर देनी पड़ रही है। इसलिए हम लोगों की मांग है कि इस घटना की निष्पक्षता पूर्वक जांच की जाए। बालू ढुलाई के नाम पर वसूली हो रही है।ओवरलोडिंग और अवैध बालू ढुलाई के माध्यम से दामोदर नदी की बालू को लूटा जा रहा है। यह स्वयं सत्ता पक्ष के पार्षद थाना मे ज्ञापन दिए हैं। सत्ता पक्ष के पार्षद ने भी माना है की जो बालू लूट हो रही है। उसमें पुलिस का भी मिलीभगत है। इसलिए हम लोगों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि इसकी जांच की जाए। इसके लिए एक समन्वय कमेटी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा केंद्र और राज्य सरकार के तहत आती है। भाजपा के विधायक हो या तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सभी लोग दिखावा के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। जिन पार्षद ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है। खुद वसूली के लिए गए थे। लेकिन जब उन्हें पैसा नहीं मिला, तो यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम लोगों की मांग है की दामोदर नदी की बालू लूट को बंद किया जाए। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है। उसे बुलाया जाए। उसके वर्क आर्डर को देखा जाए। बालू बेचने का उसको अधिकार नहीं है। यदि बेचने का अधिकार दिया गया है, तो चालान कितना का है। यहां प्रतिदिन 300 ट्रक बालू ढुलाई होता है। अगर जांच की जाए तो केवल 170 गाड़ी का ही चालान देखने को मिलेगा। हालांकि जिस दिन जांच की जाती है इन्हें पहले ही पता चल जाता है। उस दिन ये लोग नियमानुसार कार्य करना शुरू करते हैं। इसलिए बालू ढुलाई का कार्य बंद किया जाए। क्योंकि यह कंपनी बाहर से आया हैं। दामोदर नदी को लूट कर ये लोग चले जाएंगे। जिसका भुगतान आसनसोल शिल्पांचल के जनता को करनी पड़ेगी।

0 टिप्पणियाँ