नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल को स्वच्छ विद्यालय के लिए मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार।





दुर्गापुर:दुर्गापुर के लेबर हाट स्थित नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 मिलने जा रहा है। इसकी घोषण सोमवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के ओर से विज्ञप्ति जारी कर की गई है। यह पुरस्कार 19 नवंबर को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री के हाथो दिया जाएगा। पूरे देश मे इस पुरस्कार के लिए 39 विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमे नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल अपना जगह बनाने मे कामयाब रहा। ज्ञात हो कि इस पुरस्कार के लिए जून-जुलाई महीने मे ऑनलाइन आवेदन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से मांगा गया था। पुरस्कार को तीन स्तरो मे बांध गया है। पहला जिला स्तर, द्वितीय राज्य स्तर एवं तृतीय राष्ट्रीय स्तर | प्रथम स्तर यानी पश्चिम बर्धमान जिले के कुल 390 स्कूलों ने आवेदन किया था जिसमें 14 खुल को राज्य स्तर पर भेजा गया था। राज्य स्तर पर लगभग 300 विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता था। राज्य स्तरीय टीम प्रत्येक स्कूलों का निरीक्षण कर 26 स्कूलों का चयन किया जिसे राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया। पूरे देश में विभिन्न राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से कुल 606 स्कूलों के बीच प्रतियोगिता हुआ। राष्ट्रीय टीम सभी स्कूलों का मूल्यांकन कर अंत में 39 विद्यालयों का चयन किया जिसे 19 नवम्बर को दिल्ली में  सम्मानित किया जाएगा। पूरे देश में टाॅप 39 मे नेपाली पाडा हिंदी स्कूल के चयन होने से छात्र एवं अभिभावक में काफी उत्साह देखा जा रहा है।विद्यालय के प्राचार्य डा० कलीमुल हक ने बताया कि यह उपलब्धि या टीम वर्क एवं कठिन परिश्रम के द्वारा संभव हुआ है। हमारी हमेशा कोशिश होती है कि सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूल की तरह शिक्षा दी जाए।स्कूल की उपलब्धियां इस प्रकार रहा।

1. दुर्गापुर नगर निगम द्वारा 2015 में शिक्षा के लिए अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2. जिला पदाधिकारी द्वारा बर्दवान जिले का वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक पुरस्कार

3. माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शिक्षा रत्न पुरस्कार 2019 (राज्य सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार)

4. माननीय राष्ट्रपति, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार)

 स्कूल को पुरस्कार:


1. वर्ष 2013 में निर्मल विद्यालय पुरस्कार

2. वर्ष 2016 का द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विद्यालय जिला पदाधिकारी द्वारा बर्दवान जिले का पुरस्कार

3. वर्ष 2017 में शिशुमित्र विद्यालय पुरस्कार (जिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार)।

4. 2018 में चौथा बेस्ट स्कूल ऑफ द स्टेट अवार्ड

5. 2019 में जैमिनी रॉय पुरस्कार (स्टेट बेस्ट स्कूल अवार्ड)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली