चिकत्सक पर लगा परिजनों को थप्पड़ मारने का आरोप
दुर्गापुर: दुर्गापुर के विधान नगर ईएसआई अस्पताल में शनिवार की शाम गर्भवती महिला को रेफर करने को लेकर चिकित्सक एवं मरीज के परिजनों के बीच विवाद हो गई .इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल की इमरजेंसी विभाग में घुसकर तोड़फोड़ मचाई जिससे अस्पताल के भीतर रखे टेबल, कुर्सी, कंप्यूटर ,प्रिंटिंग मशीन सहित जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गए .सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थिति को नियंत्रण कर मामला शांत कराया. वहीं अस्पताल की ओर से घटने की शिकायत न्यू टाउनशिप थाना में दर्ज कराई गई है. उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर के रांची कॉलोनी निवासी उत्तरा दास (26) नामक गर्भवती महिला का प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल ले गए. जहां महिला की हालत खराब देख चिकित्सकों ने उसे बांकुरा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही.परिजनों ने चिकित्सक के फैसले का विरोध कर मरीज को दुर्गापुर के भीतर दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की. जिससे चिकित्सक एवं मरीज के परिजन के बीच विवाद हो गया. इस बीच मरीज के परिजन आक्रोशित हो होकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में घुसकर तोड़फोड़ मचाने लगे. जिससे अस्पताल में तनाव व्याप्त हो गया, एवं चिकित्सा व्यवस्था कुछ समय के लिए बाधित हो गई. मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक मरीज की बिगड़ती स्थिति को देख कर उसे दूर बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहा था. बांकुड़ा जिला अस्पताल दूर है, सड़क की स्थिति खराब है, मरीज को ले जाने पर उसकी मौत भी हो सकती है. चिकित्सक को दुर्गापुर के भीतर किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की गई थी. इसी बात को लेकर चिकित्सक के साथ विवाद हुआ. परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान चिकित्सक ने गुस्से में परिजन की पिटाई कर दी. अस्पताल में चिकित्सक नर्स एवं अस्पताल कर्मी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. इस बारे में अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर दीपांजन बख्शी ने बताया कि अस्पताल में घुसकर सरकारी संपत्ति का तोड़फोड़ करना गलत है. गर्भवती महिला का पहले ओपीडी में इलाज किया गया था. चिकित्सकों द्वारा उसे समय पर अस्पताल आने का निर्देश दिया गया था. मरीज समय से अस्पताल नही आए. शनिवार मरीज के परिजन के साथ इमरजेंसी के चिकित्सक के बीच रेफर करने को लेकर विवाद हुई है पूरी घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

0 टिप्पणियाँ