रांनीगंज-रानीगंज की बल्लभपुर फांडी अंतर्गत साहेबगंज लेप्रोसी कॉलोनी में पति-पत्नी के शव एक ही घर में दो जगहों पर लटके मिले .परिजनों व स्थानीय पड़ोसियों ने रानीगंज थाना के बल्लभपुर चौकी की पुलिस को फंदे पर लटके शव की सूचना दी और पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया. स्थानीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि दिहाड़ी मजदूर पति 45 वर्षीय अशोक घोष का अपनी पत्नी 35 वर्षीय अन्ना घोष से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. रविवार को यह तनाव काफी बढ़ गया जो सोमवार को बढ़ गयी. सोमवार शाम को सबकी नजर अशोक घोष और उनकी पत्नी अन्ना के लटके हुए शवों पर पड़ी. परिवार के सदस्यों का अनुमान है कि अशोक घोष ने अन्ना घोष के लटकते शव को देखकर आत्महत्या कर ली. एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है .पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.मालूम हो कि उनके एक बेटा और एक बेटी है. लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का ट्रक ड्राइवर है.

0 टिप्पणियाँ