रानीगंज-शिशु बागान स्थित रोबिन सेन स्टेडियम में गुरुवार को रानीगंज के खेल प्रेमी संस्था मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने खेल से जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए रानीगंज एथलेटिक क्लब को खेल उपकरण प्रदान किया .इस अवसर पर महिलाओं के लिए 800 मीटर जबकि पुरुषों के लिए 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.जिसका संचालन रानीगंज रेफरी एसोसिएशन के सदस्यों ने कराया. साथ ही लंबी और ऊंची कूद की सुविधा के लिए रानीगंज एथलेटिक्स के प्रमुख रवि सिंह को एक मूल्यवान हाई जंप पिट दिया गया, इसके अलावा खेल के विभिन्न सहायक सामग्री तथा 100 खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की गयी. इस अवसर पर रानीगंज के समाजसेवी सह मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने बताया कि इस एथेलेटिक क्लब के द्वारा से इस स्टेडियम से अब तक 54 युवक सैनिक,बीएसएफ,सीआरपीएफ में नोकरी पाया है,उनमें से जो युवक फिलहाल यहां मौजूद है,उन्हें सम्मानित भी किया गया.आसनसोल नगर निगम के चैयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के द्वारा युवकों के हौशला अफजाई के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सराहा.उन्होंने कहा रानीगंज का मॉर्निंग वॉकर सिर्फ प्रातःमैदान में सिर्फ वाकिंग करने के लिए नहीं बल्कि अपने सेवा मूलक कार्यो के लिए अपना एक विशिष्ट पहचान बना लिया है. कार्यक्रम के बारे में आयोजक अशोक अरोड़ा,ललित झुनझुनवाला,कौशल सिंह,मनोज केशरी,बिमल बाजोरिया ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से आज इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया हैं. मॉर्निंग वॉकर के सदस्यों को उम्मीद है कि रोजगार के मामले में सहूलियत से शुरू होकर क्षेत्र के युवाओं को कौशल में भी वृद्धि मिले. आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रानीगंज ट्राफिक प्रभारी चिततोष मंडल, मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की और से के पी सिंह,प्रदीप सिंह,डॉ मनोज, गणेश साव,विजय गुप्ता,मनोज तिवारी सहित आयोजक मंडली के समस्त सदस्य गण और प्रतियोगी गण भी उपस्थित रहें.









0 टिप्पणियाँ