पार्षद गुरमीत सिंह ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास



आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के द्वारा 77 नंबर वार्ड के नरसिंहबांध  ₹4 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। यह सड़क नरसिंह बांध खटालपाड़ा से शुरू होकर संतोषी मंदिर रोड में जाकर मिलेगी। जिसका  शुभारंभ सोमवार को वार्ड पार्षद गुरमीत सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर भोला सिंह, कुलवंत सिंह, संग्राम सिंह, जमादार यादव, राजमहल राय भूकलु यादव, प्रसन्नजित बनर्जी, धनेश यादव, बिरजू दास आदि उपस्थित थे। इस सड़क निर्माण से नरसिंहबांध मिठाई गली में रहने वाले निवासियों में खुशी की लहर है। इस दौरान पार्षद गुरमीत सिंह ने कहा कि नरसिंह बांध खटाल पाड़ा निवासियों की बहुत पुरानी मांग थी यहां सड़क निर्माण करवाया जाए।आज से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। यह कार्य जय गुरु इंटरप्राइजेज को मिला है। सड़क निर्माण से खटालपाड़ा वासियों की मांग पूरी हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल