कर्मियों के हाजरी पर रोक के बाद भड़के कर्मी जम किया हंगामा,




बराकर :बीसीसीएल सीवी एरिया के क्षेत्रीय कार्यालय बराकर में कर्मियों के उपस्थिति काटने के खिलाफ गुरुवार को जम कर हंगामा मचा।यूनियन के नेताओं का कहना है कि कर्मियों को समय पर कार्यालय आने का आदेश जारी किया जाता है।लेकिन विभागध्यक्ष किसी भी कार्यालय में नही रहते।यहां ना महाप्रबंधक ,उप महाप्रबंधक ,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, चिकित्सक ,वित्त, असैनिक कोई भी कार्यालय में उपस्थित नही रहते है। लेकिन सिर्फ कर्मियों की उपस्थिति काटा जाता है। उन्होंने कहा कि समय का अनुपालन करना गलत बात नही है।लेकिन इसका अनुपालन सभी को करना चाहिये। इस दौरान एच एम एस के क्षेत्रीय सचिव बाबन मुखर्जी ने कहा कि सीनियर ऑफिसर के सचिव पीके बंधुकी की पूरा मनमानी चल रहा है। उन्होंने कहा कि आवागमन में कोई कर्मी देर से आता है तो उसकी हाजरी काट दी जाती है। उन्होंने कहा कि मनमानियों के कारण कर्मी परेशान है। उन्होंने कहा कि रोजाना अधिकारियों को 9:15 एवं कर्मियों को 9:30 बजे उपस्थिति दर्ज कराने का नियम है। लेकिन अधिकारी कभी भी आकर हाजरी बना सकते है।लेकिन कर्मियों के लिये 10 मिनट की भी देरी बर्दास्त नही करता है।ऐसा भेदभाव नही चलने देंगे। बंदूकी अपने पद का दुरूपयोग कर रहा है। हंगामे के बाद महाप्रबंधक ने बैठक बुलाई है। वही पीके बंदूकी का कहना है कि मनमानी का आरोप निराधार है। आदेश के अनुरूप उपस्थिति खाता मैं लॉक कर देता हूँ। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अधिकारी समय पर नही आते। 

वही जब मीडिया कर्मी पहुचे करीबन 11 बजे बड़े अधिकारी नदारत थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल