ईबी की कार्यवाही में लाखों रुपए के नकली अगरबत्ती के साथ दो गिरफ्तार




आसनसोल : मच्छर मारने की नामी-गिरामी अगरबत्ती गुड नाइट और हैप्पी डाइट का नकली माल बनाकर आसनसोल के एसबी गोरई रोड में बेचा जा रहा था। कंपनी को कई महीनों से इसकी शिकायत मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को मुंबई से आई टीम और इनफोर्समेंट विभाग ने संयुक्त रूप से एसबी गोरई रोड स्थित अगरबत्ती के दुकान में छापामारी की। जहां लगभग 20 लाख रुपए कीमत की नकली अगरबत्ती बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 2 लोगों को नकली अगरबत्ती बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनसे जब पूछताछ की गई तो एक कारखाने की जानकारी मिली। जब टीम ने कारखाने में छापामारी की तो,इनफोर्समेंट विभाग के अधिकारी के अनुसार वहां करोड़ो की सामग्री बरामद की गई। इस विषय में अधिकारी ने बताया कि यहां हैप्पी नाईट और गुड नाईट नामक ब्रांडेड मच्छर मारने की अगरबत्ती का नकली अगरबत्ती बनाकर बेचने का धंधा किया जा रहा था। यहां 20 लाख रुपए के लगभग मूल्य की नकली अगरबत्ती बरामद की गई है। कारखानों में करोड़ों रुपए के सामग्री है। यह दुकान और कारखाना किराए पर चल रहा था। जब मकान मालिकन से इसके बारे में पूछा गया तो मकान मालकिन ने कहा कि यह लोग क्या कार्य करते थे। इस संबंध में उनको कुछ पता नहीं था। यदि पता रहता तो किराए पर यह मकान नहीं देती। फिलहाल पुलिस इस मामले तहकीकात कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार