ट्रैक्टर मालिकों ने ट्रैक्टर परिचालन शुरू कराने के लिए मेयर से लगाई गुहार




आसनसोल : बीते 2 नवंबर को चित्रा मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना के बाद से पुलिस प्रशासन ने ट्रैक्टर परिचालन पर रोक लगा दी है। जिसके कारण ट्रैक्टर मालिकों और उस में कार्यरत मजदूरों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। ट्रैक्टर एसोसियेशन के तरफ से पुलिस प्रशासन से परिचालन शुरू करने की कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन परिचालन शुरू नहीं हुआ। इससे मायूस होकर ट्रैक्टर मालिक शनिवार को एक आश के साथ आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें ट्रैक्टर मालिकों ने अपनी अवस्था को दर्शाते हुए पुनः ट्रैक्टर परिचालन शुरू कराने की मांग की है। ट्रैक्टर एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि पिछले 17 दिनों से ट्रैक्टर का परिचालन बंद है। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य पर असर पड़ा है। साथ ही इससे 50 से 70 हजार व्यक्ति भी प्रभावित हैं। क्योंकि ट्रैक्टर पर कार्य करने वाले मजदूर को ट्रैक्टर परिचालन नहीं होने के कारण उन्हें कार्य नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उनके परिवार के सामने भी जीवन यापन करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही ट्रैक्टर मालिकों की भी अवस्था खराब हो गई है। हम लोगों ने पुलिस प्रशासन से ट्रैक्टर परिचालन शुरू करने के लिए कई बार गुहार लगाई।लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा केवल यही कहा जा रहा है कि वे लोग ऊपर महल में बातचीत कर रहे हैं। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा। आज हम लोग एक आशा के साथ मेयर विधान उपाध्याय से मिले कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और ट्रैक्टर परिचालन शुरू करवाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन