अनियंत्रित कार मोची के दुकान को मारा धक्का, कार में एक युवती सहित तीन युवक हुए घायल




 रानीगंज- बीते मध्य रात रानीगंज थाना अंतर्गत चीन कोठी मोड़ के समीप एक हुंडई कार चालक द्वारा कार अनियंत्रित हो जाने के कारण सड़क के किनारे मोची भूदेव दास की दुकान को जा धक्का मारा एवं इस घटना में कार पर सवार एक युवती सहित तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.

 मिली जानकारी के अनुसार बीते रात रानीगंज के एगरा ग्राम से एक जन्मदिन के पार्टी से काकुली बागची, सुधीर यादव ,सौरव साहू एवं मेहताब आलम सभी अपने घर हुंडई कार से राजा बांध लौट रहे थे. चीन कोठी मोड़ के पास कुहासा की वजह से ड्राइवर मेहताब आलम नियंत्रण खो बैठा,एवं सड़क के किनारे स्तिथ भूदेव दास नामक मोची के दुकान को जा कर धक्का मारा.कार में सवार चालक सहित सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए . पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से निकालकर स्थानीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी में प्राथमिक चिकित्सा के लिए ले गए, लेकिन उनकी गंभीरता को देखते हुए सभी को रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उक्त कार को पुलिस अपने कब्जे में लिया.मोची भूदेव दास ने बताया कि उसका रोजी रोटी इसी दुकान से चलती थी,उनके दुकान टूटने से उनके परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जायेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार