शिल्पांचल में गोपाष्टमी धूमधाम से मनी




आसनसोल : आसनसोल शिल्पांचल में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गोपाष्टमी के अवसर पर आसनसोल, रानीगंज बराकर स्थित अन्य गौशालाओं में गाय की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने गौ माता को भोजन भी करवाई। इस दौरान दोमुहानी गोशाला ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि आज हमलोगो गोपाष्टमी का त्यौहार मना रहे हैं। इस अवसर पर हमलोग गौ माता की पूजा अर्चना कर प्रसाद खिलाये। साथ ही यहां मारवाड़ी समाज का प्रीति सम्मेलन भी होगा। उन्होंने कहा कि हमलोग गायों को सेवा करते हैं। जो लावारिस गाय यहां पर लाया जाता है। उसको हम लोग रखते हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन गाय को पकड़ती है, तो इन गौशालाओं में भेज देती है। गाय को बचाने के लिए हम लोग प्रचार प्रसार करते हैं। इसमे पुलिस प्रशासन का अच्छा सहयोग मिलता है।इस मौके पर ट्रस्ट के जगदीश प्रसाद केडिया,जगदीश शर्मा, सियाराम अग्रवाल, बिशेश्वर लाल अग्रवाल, अनिल जालान, बजरंग लाल केडिया, मारवाड़ी स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, समिति के सचिव मनीष बगड़िया मारवाड़ी युवा मंच के सुदीप अग्रवाल, अभिषेक केडिया सहित अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली