ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ स्वजन -पोषण का आरोप लगाकर पंचायत कार्यालय में लगाया ग्रामीणों ने ताला




जामुड़िया- ग्राम पंचायत प्रधान के खिलाफ स्वजन-पोषण का आरोप लगाकर ग्राम के एक वर्ग ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में ताला लगाकर विरोध जताया. जामुड़िया प्रखंड अंतर्गत डोबराना ग्राम पंचायत के डोबराना गांव के बाउरी पाड़ा एवं माझी पाड़ा के लोगो की शिकायत है कि गांव में चार बड़े मोहल्ले हैं .सड़क, पेयजल व आवास योजना पंचायतों द्वारा सिर्फ दो पाड़ा चासा पाड़ा एवं ब्राह्मण पाड़ा में उपलब्ध करायी जाती है, जबकि बाउरी पाड़ा व माझी पाड़ा में पंचायत प्रधान भाई भतीजावाद कर रहे हैं.ग्रामवासी रथी बाउरी उनके मुहल्ले में तीन माह से पीने की पानी की कमी है, पीने के पानी की कमी के कारण उन्हें कुओं या तालाबों का पानी पीना पड़ता है. नतीजतन ग्राम वासी बीमार हो रहे हैं. पंचायत प्रधान से लगातार कई बार कहने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. इस वजह से वह पंचायत कार्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने पर विवश है.सीमा बाउरी ने बताया की जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं हो जाती है,तब तक यह ताला नहीं खुलेगी.

  दूसरी और डोबराना ग्राम पंचायत के प्रधान बुधन गोराई ने इन आरोपो का खंडन करते हुए बताया उनके ऊपर भाई-भतीजावाद का आरोप निराधार है. कुछ दिक्कतें है, फंड आने पर पाइप लाइन लगा कर पानी की समस्या का समाधान होगा. फिलहाल पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी. प्रधान के अश्वशन के वावजूद बाउरी पाड़ा तथा माजी पाड़ा की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान को कई बार कहा गया है लेकिन उनकी बातों को सुना नहीं जा रहा,इस बार भी आश्वाशन देकर हमलोगों को टरकाया जारहा है. उन्होने प्रधान से पुछा की हर तरफ काम हो रहा है तो सिर्फ़ उन लोगों के पाड़ा में ही पैसों की कमी कैसे है , उनका कहना था की जब फंड ही नहीं है तो दूसरे मुहहले में काम कैसे हो रहा है. यह स्थिति देखकर उन्होंने फ़ैसला लिया है कि पंचायत दफ्तर में ताला लगाया गया है .प्रातः 9 बजे से सन्ध्या साढ़े तीन बजे प्रदर्शनकारियों को दो दिन के भीतर उनके साथ बैठक कर समस्या का समाधान का आश्वाशन जामुड़िया पुलिस द्वारा दिये जाने के बाद पंचायत कार्यालय का ताला खोली गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार