स्थानीय युवकों को नोकरी प्रदान करने की मांग को लेकर आईएनटीटीयुसी द्वारा कारखाना गेट के समक्ष विरोध




 जामुड़िया-जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे शेखपुर स्थित इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र केलेस्टर स्पंज कारखाना गेट के समक्ष स्थानिय लोगों को नौकरी देने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन से सबंधित आईएनटीटीयूसी की और विरोध प्रदर्शन किया गया. इस संदर्भ में नकुल रूईदास ने बताया कि पहले भी यहां श्रमिकों के साथ ना इंसाफी होती थी, लेकिन उस समय आईएनटीटीयूसी के नेता उस तरह से श्रमिकों की बातों को प्रबंधन तक नहीं ले जा पाते थे जिसकी वजह से श्रमिकों को अपने हक से वंचित रहना पड़ रहा था ,लेकिन अब आईएनटीटीयूसी संगठन को नये सिरे से गठन किया गया है तो प्रबंधन की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी और स्थानिय लोगों को कारखाना में नौकरी सहित सभी चीजों की सुविधा उन्हें समय पर मिलेगा. इसी के खिलाफ आज यह प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कारखाना में नये सिरे से दो यूनिट लग रहे है. इसे चलाने के लिए ओर भी अधिक श्रमिकों की जरूरत है. यहां पर कारखाना में कार्य करने वाले 90% श्रमिक बाहर के हैं, जबकि यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है ओर अगर कोई स्थानिय लोग कारखाना में नौकरी के लिए कागजात देते हैं तो उन्हे भी फाड़ दिया जाता है .विरोध प्रदर्शन के बाद हमारे कुछ लोग कारखाना अधिकारी से मिले हैं ओर उन्होने इस विषय पर बैठ कर बात चीत करने की समय मांगा है. अगर हमारी इस माँगो को पुर्ण नहीं कारखाना करती है तो हमलोग एक बड़े अंदोलन पर जायेंगे. मौके पर असीम चटर्जी ,शंकर यादव, मौहम्मद खुर्शीद, बबलु गौराई, मौहम्मद सज्जाद, तुफान मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार