अंडाल ---: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. घटना कजोरा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुई।
शुक्रवार सुबह काजोरा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की गंभीर रूप से घायल हो जाने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुष्पक कुमार झा (30) और अजय कुमार यादव (28) के रूप में हुई है। आसनसोल से दुर्गापुर जाते समय कजोरा मोड के पास खड़े कंटेनर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक बाइक लेकर दुर्गापुर की ओर जा रहे थे. कजोरा मोड के पास खडी कंटेनर से टकरा गई, टक्कर इतनी गंभीर थी की सिर व चेहरा जख्मी हो गया. खबर मिलते ही अंडाल थाने की पुलिस और ट्रैफिक गार्ड मौके पर पहुंचे, उन्हें दुर्गापुर महकुमा अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक पुष्पक कुमार झा डीएसपी व अजय कुमार यादव दुर्गापुर एनआईटी में कार्यरत थे।

0 टिप्पणियाँ