आसनसोल : हिंदी सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के नेताओं के साथ अहम बैठक की। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर नेताओं को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, दुर्गापुर पूर्व के विधायक लक्ष्मण घोरुई आदि मौजूद थे। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती पत्रकारों से रूबरू हुए और अपने चिर परिचित अंदाज में तृणमूल मूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का कौन सा नेता उनके बारे में क्या कह रहा है इसके बारे में वह जवाब देना मुनासिब नहीं समझते क्योंकि इससे उस नेता की टीआरपी बढ़ेगी। मिथुन चक्रवर्ती ने तीव्र कटाक्ष करते हुए कहा की विपक्ष के किसी भी नेता ने ममता बनर्जी को कटु शब्द या अपशब्द नहीं कहा है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के जिस नेता ने ममता बनर्जी को सबसे ज्यादा अपशब्द कहे हैं। आज ममता बनर्जी ने उस नेता के हाथ में थाली पकड़ा दी है और उन को मजबूर कर रही हैं कि वह उस थाली में थूक कर उसे चाटे। उन्होंने कहा कि राजनीति से मिथुन चक्रवर्ती की पहचान नहीं है। मिथुन चक्रवर्ती पूरे विश्व में जाना माना नाम है लेकिन जो तृणमूल कांग्रेस नेता उन पर आक्रमण कर रहे हैं उनके सर से अगर तृणमूल कांग्रेस का साया हट जाए तो उनकी कोई बिसात नहीं रहेगी।









0 टिप्पणियाँ