रांनीगंज-डेंगू की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और इस समस्या को देखते हुए इस बार रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई मुहल्लों में माकपा के सदस्यों ने सीवरों के अलग-अलग हिस्सों में ब्लीचिंग पाउडर और मच्छर मारने वाला तेल का छिड़काव करने में कृषक सभा के सदस्यों और वामपंथी महिला संघ के सदस्यों का हाथ बटाया. बुधवार को बल्लभपुर के दुसाध पाडा, बाउरी पाड़ा, पाल पाड़ा के इलाकों में डेंगू के संक्रमण को रोकने के लिए उन्होंने नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और जगह-जगह मच्छर के तेल का छिड़काव भी किया. इस अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिसकी उन्होंने बार-बार पंचायत से शिकायत की है, लेकिन कुछ उपाय नहीं किया गया. इसलिए उन्होंने खुद मच्छरों को मारने का बीड़ा उठाया है . इलाके में सभी नालों की हालत खराब है और सभी नालों की सफाई के लिए कोई पहल नहीं की जाती है. जहां भी पानी जमा होता है, वहां मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं, जिससे क्षेत्र के निवासी डरे हुए हैं. उन्होंने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इस तरह की पहल की है. इस कार्य में सीटू नेता हेमंत प्रभाकर, कमलकांत पाल, मो0 मुजाहिद, शास्वती मित्रा आदि विशेष रूप से मौजूद थे .

0 टिप्पणियाँ