तारकनाथ धीवर का पार्षद सदस्यता रद्द करने को लेकर भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने निगम आयुक्त और चेयरमैन को लिखा पत्र




आसनसोल : भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में गए वार्ड संख्या 103 के पार्षद तारकनाथ धीवर की पार्षद सदस्यता रद्द करने के लिए आसनसोल नगर निगम की विपक्षी दल की नेता भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने जिला शासक एस अरुण प्रसाद, आसनसोल नगर निगम के आयुक्त राहुल मजूमदार और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि तारक नाथ धीवर की पार्षद सदस्यता रद्द की जाए। उन्होंने लिखा है कि तारक नाथ धीवर भाजपा के टिकट पर 103 नंबर वार्ड से विजयी हुए थे।उन्होंने भाजपा पार्षद के रूप में शपथ लिया था। लेकिन वे बीते 19 नवंबर को भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में चले गए हैं। उन्होंने वेस्ट बंगाल म्युनिसिपल एक्ट 2006 के धारा 14 ए का उल्लंघन किया है। इसलिए दल बदल कानून के तहत उनकी पार्षद सदस्यता रद्द की जाए। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम चुनाव में 8 भाजपा के पार्षद विजयी हुए थे। जिसमें दो पार्षद भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं चैताली तिवारी ने पहले 19 नवम्बर को ट्वीट कर यह कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने कोयला के पैसे से पार्षद को खरीद रही है।अब उन्होंने पार्षद की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार