बर्नपुर गुरुद्वारा कमेटी के प्रतिनिधि मंडल मेयर से मील, किया मास्ट लाईट में विद्युत आपूर्ति की मांग




बर्नपुर : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मांग किया कि बर्नपुर गुरुद्वारा के परिसर में जो मास्ट लाईट और एलईडी बल्ब लगाया गया है। उसमें नगर निगम के द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाए। ताकि वहां का अंधकार खत्म हो और गुरुद्वारा आने जाने वाले लोगों को असुविधा ना हो। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2015 को आसनसोल नगर निगम के तत्कालीन मेयर तापस बनर्जी और इस्को के सहयोग से एक मास्ट लाइट लगाया गया था। लेकिन 1 वर्ष बाद इस्को ने अपना विद्युत संयोजन काट दिया। इस्को के द्वारा कहा गया कि आसनसोल नगर निगम ने मास्ट लाइट लगवाया है। विद्युत आपूर्ति भी नगर निगम के द्वारा किया जाए। इसके बाद से हमलोगों ने कई पत्र आसनसोल नगर निगम को लिखे। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वर्तमान मेयर से जब इसके बारे में बात की गई, तो मेयर ने 15 एलईडी बल्ब वहां लगवाया। लेकिन वह केवल सजावट बन कर रह गई है। क्योंकि उसमें विद्युत आपूर्ति नहीं है। इसलिए हम लोग उस में विद्युत आपूर्ति दिए जाने को लेकर आज मेयर से मुलाकात की। हालांकि हमारे ही समाज के कुछ लोगों ने स्थानीय पार्षद अशोक रूद्र को गलत सूचना दी। जिसके आधार पर उन्होंने कहा कि यहां गुरुद्वारा के तरफ से विद्युत का गलत दुरुपयोग किया जा रहा है। जबकि वह विद्युत आपूर्ति इस्को के द्वारा की जाती है। हालांकि बाद में उन्हें सच्चाई पता लगा तो वे अफसोस जताए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेयर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति देने का निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता