मुफ्त में घर-घर जल संयोजन देने की मांग पर पार्षद गुलाम ने मेयर को लिखा पत्र



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर प्रायः पत्र और ज्ञापन के माध्यम से जनहित मुद्दे उठाने को लेकर समाचार पत्रों में सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि अमृत परियोजना का दूसरा चरण का पैसा आ रहा है। पहले चरण के पैसा के जैसे यह पैसा भी बंदरबांट ना हो। इसलिए नगर निगम आसनसोल के नागरिकों को 24 घंटा जलापूर्ति तो नहीं कर सकता है। लेकिन कम से कम हर घर को जल संयोजन मुफ्त में जरूर दें। ताकि आम जनता को राहत मिले। उन्होंने पत्र में कहा है कि अमृत परियोजना का दुसरा चरण का 400 करोड़ रुपैया जल्द ही आने वाला है। इस पैसे का सदुपयोग हो और लोगों के घर घर जल पहुंचे। लेकिन इस जल संयोजन का कोई भी पैसा ना लिया जाए । क्योंकि पहले चरण में अमृत परियोजना के तहत जो पैसा आया था। उसका बंदरबांट हो गया और आसनसोल के जनता को सही ढंग से जल भी नहीं मिला। उन्होंने मेयर से आग्रह किया है कि पहले चरण के पैसा कहां और कैसे उपयोग किया गया है । इसका भी जांच करवाएं। इनमें घोटाले करने वाले दोषी को चिन्हित कर उन्हें दंडित किया जाए। साथ ही इस दूसरे चरण में आने वाले पैसे का निगरानी करने के लिए एक कमेटी बनाया जाए। ताकि इसमें भी पहले चरण के जैसे घोटाला ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार