ढलाई रास्ता निर्माण कार्य का उद्घाटन पार्षद ने किया




जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या पाँच स्थित 5 लाख 70 हजार रूपये की लागत से छह सौ फिट अखलपुर तेल कुली शमशान घाट को जाने वाले ढ़लाई रास्ते निर्माण कार्य का शुभारम्भ नारियल तोड़ कर वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास ने किया. इस नये रास्ते के निर्माण कार्य आरम्भ होने से इस इलाकों के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. ढ़लाई रास्ते निर्माण को लेकर वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास ने कहा कि कई सालों से इस कच्चे सड़क का निर्माण नहीं किया गया था, जिसके कारण यहां पर जितने भी आस पास ग्राम है, उन ग्रामवासियों को इसी अखलपुर तेल कुली शमशान घाट मे दाह संस्कार करने के लिए इसी कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता था. बारिश के समय इस रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाते थे, जिसके कारण आने जाने वाले सभी लोगों को काफी असुविधा हुआ करती थी. इस ढ़लाई रास्ते निर्माण को लेकर सभी लोगों में एक खुशी का माहौल है ओर इस वार्ड के सभी इलाकों में आने वाले समय में इस तरह का विकास कार्य जारी रहेगा. मौके पर सुभाष पाल, सीताराम रूईदास, विनय मंडल, उमेश यादव ,शेख कलीम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल