मृतक कोलियरी श्रमिक के शव को रख कर आश्रित को नौकरी प्रदान की मांग




  जामुड़िया:– ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के निमडांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इंकलाइन में कार्यरत ट्रामर श्रमिक की मौत के पश्चात स्थानीय स्थानीय श्रमिको ने मृतक के शव को कोलियरी प्रबंधक कार्यालय के बाहर रखकर मृतक के आश्रित को नौकरी एवं अविलंब मुआवजा देने की मांग पर कार्य बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय श्रमिक संगठन एटक नेता जयकिशन मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह प्रथम पाली के दौरान ट्रामर आलम महतो (52) का कोलियरी खदान में सेक्शन के मैन लाइन में काम कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने अपने सह कर्मियों से कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही है, इसलिए वह थोड़ी देर आराम करना चाहते हैं, उसके कुछ देर के बाद उनके सह कर्मियों ने देखा कि वे खदान के अंदर मूर्छित होकर गिर गए हैं. आनन फानन में श्रमिकों ने उन्हें खदान से बाहर निकाला एवं तुरंत उन्हें चिकित्सा के लिए ईसीएल के कल्ला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि कोल इंडिया के नियम के अनुसार कार्य के दौरान किसी श्रमिक की मौत होने पर उसके आश्रित को तुरंत ज्वाइनिंग देने के साथ दाह संस्कार का पूरा खर्च दिया जाता है.इसी मांग को लेकर श्रमिकों ने मृतक के शव को प्रबंधक कार्यालय के सामने रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जब तक स्थानीय प्रबंधन लिखित रूप से मृतक के आश्रित को ज्वाइनिंग एवं उनका सभी भूगतान जल्द देने का आश्वाशन नहीं देता है, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा,उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में कोलियरी के सभी श्रमिक संगठनों ने साथ दिया है, खबर लिखें जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर