विद्यालय में कोयला न होने के कारण नहीं बन पा रही मिड डे मील,छात्रो से कराया जा विभिन्न कार्य





 जामुडिया : जामुडिया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित बेनाली ग्राम में बनमाली पुर प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षा से वंचित कर उस स्कुल के बच्चों से विभिन्न कार्य कराया जा रहा है. विभिन्न कार्य जैसे विद्यालय में जितने भी वृक्ष है, पानी देते है, इसके साथ स्कूल में झाड़ू भी लगाते हैं,नए बाउंडरी वॉल में पानी भी छात्र ही देते हैं . मंगलवार को विद्यालय में कोयला उपलब्ध न होने के कारण मिड डे मील नहीं बन पाई. वहीं इन सब स्थिति को देख कर स्कूल के  

अभिभावकों विद्यालय पहुंच कर बताया कि स्कूल की पूरी छत टूट रही है, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है पढ़ाई के नाम पर यहां कुछ पढ़ाई नहीं होती है, बच्चे क्लास रूम में पढ़ने के बजाय खेलते हैं. अध्यापक कुर्सी में बैठे रहते हैं ,स्कूल में बच्चों के लिए कोई भी सही व्यवस्था नहीं है , जिस तरह से बच्चे दीवाल में पानी डाल रहे हैं अगर कोई दीवार गिर जाए तो बच्चों को कुछ भी हो सकता है .आखिरकार इसके जिम्मेदारी कौन लेगा. स्कूल में अध्यापक सही समय पर नहीं आते हैं. स्कूल में चारों तरफ गंदगी फैली है,क्लास रूम में बकरी, कुत्ते घुस जाते हैं.वहीं इस सम्बंध में स्कूल की प्रधान अध्यापिका अपर्णा साहू से पूछे जाने पर उन्होंने कहा स्कूल में काम चल रहा है इसी वजह से चारों तरफ गंदगी है, उन्होंने कहा कि मैं तो स्कूल में झाड़ू नहीं दे सकती हूं, झाड़ू देना मेरा काम नहीं है यहाँ पर एक सफ़ाई कर्मी की जरूरत है हम सप्ताह में एक दिन बाहर से आदमी मंगवाकर स्कूल का साफ सफाई करवाते हैं. स्कूल में अलग से सफाई के लिए कोई व्यक्ति नहीं है. बच्चों के द्वारा ही विद्यालय की सफाई करवाया जाता है. बच्चो को मिड डे मील का भोजन नहीं मिल सका इसका कारण पूछे जाने पर मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं ने कहा आज स्कूल में कोयला नहीं आया था इसी वजह से बच्चों के लिए मिड डे मील नहीं बना है इस संबंध में जामुड़िया प्राथमिक विद्यालय के इंस्पेक्टर अरीजीत मंडल ने बताया कि बच्चों द्वारा साफ सफाई का कार्य एवं वृक्षों में पानी डलवाने का कार्य कराए जाता है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. रही बात मिड डे मील नहीं बनने की तो यह सच है कि कोयला उपलब्ध ना होने के कारण ही मंगलवार को मिड-डे-मील नहीं बन पाई परंतु फिलहाल कोयले की व्यवस्था कर ली गई है, एवं बुधवार से नियमित रूप से बच्चों को मिड डे मील मिलेगी. ज्ञात हो कि यह विद्यालय आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय का वार्ड नंबर 6 में स्थित है, एवं इस संबंध में मेयर विधान उपाध्याय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देखकर इस समस्या का समाधान करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली