हेरिटेज एवं नेचुरल मार्केट को सूचीबद्ध करने को लेकर नगर निगम में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम ने मंगलवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें मेयर विधान उपाध्याय और अभिजीत घटक, निगम आयुक्त राहुल मजूमदार, पुलिस के अधिकारी और व्यवसायी उपस्थित थे। टाउन वेंडिंग कमेटी की एक पदाधिकारी ने बताया कि यह बैठक आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में हेरिटेज मार्केट और नेचुरल मार्केट की सूचीबद्ध करने के लिए बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन आया है। उसके अनुसार आसनसोल नगर निगम में जहां 50 वर्षों से अधिक समय से बाजार संचालित हो रहा है। उस बाजार को हेरिटेज मार्केट के श्रेणी में रखा गया जाएगा और जो मार्केट 50 वर्ष के कम समय से संचालित हो रहा है। लेकिन प्रतिदिन वहां दुकानदारी होती है। उसे नेचुरल मार्केट का दर्जा दिया जाएगा। जहां दिन के अनुसार हाट लगाई जाती है। उसको सूची नहीं किया जाएगा।इसको सूचीबद्ध करने को लेकर आज बैठक बुलाई गई है। वही मीटिंग को संबोधित करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि आसनसोल शहर को सुंदर ढंग से सजाने के लिए हमें मुख्य छोटे-छोटे बाजार बनाकर के मुख्य बाजार का भार कम करना होगा। साथ ही जिस तरह आसनसोल मार्केट में बस्तीन बाजार, हॉटन रोड में फुटपाथ पर दुकानें हो गई है। इससे लोगों को भी असुविधा हो रही है। ऐसे दुकानदारों को अन्य जगह दुकान देकर मार्केट को सजाया जा सकता है।वही निगम आयुक्त राहुल मजूमदार ने मार्केट के वेस्टेज को सही ढंग से एकत्रित कर उसे रीसाइक्लिंग स्टेशन तक भिजवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें व्यवस्था करनी होगी कि मार्केट भी साफ रहे और उसका वेस्टेज सही तरीका से निकाला जा सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर