दिन दहाड़े बैंक कर्मी के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये का छिनतई




जामुड़िया- दिन दहाड़े एक बैक कर्मी के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है .यह घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र अन्तर्गत श्रीपुर फाड़ी की है. गुरुवार को 2बजकर 30 मिनट के आसपास एचडीएफसी बैंक आसनसोल शाखा के कर्मी निघा कोलियरी के कमी तथा श्रमिक नेता विजय सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह अपने एक सहयोगी के सोमेन राॅय के साथ एक ग्राहक के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए एक लाख रुपया कलेक्शन कर रांनीगंज दूसरे ग्राहक के वास बाइक लेकर आसनसोल से रानीगंज की तरफ जा रहा था ,इस दौरान निघा नीचे सेन्टर निवासी मौहम्मद सोनु नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बिना कोई हॉर्न तथा इंडीकेटर दिए अचानक उक्त बैंक कर्मी के बाइक के समीप आ गया, जब बैंक कर्मी के साथ इनडीकेटर ओर हॉर्न बजाने के लिए कहा तो इस बात पर दोनों में कहाँ सुनी हो गई. उसके बाद मौहम्मद सोनु ने अपने तीन ओर सहयोगी मौहम्मद नौशाद, मौहम्मद सहबुल एवं मौहम्मद मिठुन को बुलाकर बैंक कर्मी के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया, ओर उसे एक लाख रुपये छिनतई कर फरार हो गया. पीड़ित ने श्रीपुर फाड़ी में जाकर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई . राजकुमार सिंह ने के पिता।विजय सिंह ने बताया कि वह एक ग्राहक से रुपये लेकर दूसरे ग्राहक।के पास रानीगंज जा रहा था, उसी समय उन लोगो ने उनपर हमला कर के मारपीट किया. एक लाख रुपए लेकर फरार हो गये ,वही इसकी सूचना बैंक मैनेजर तथा उस ग्राहक को भी दिया गया जिसका यह एक लाख रुपया था .समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार था,पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली