बराकर पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन





बराकर - बराकर पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा गोपाष्टमी उत्सव तथा गौशाला का 43 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया. सुबह से गौ माता के पूजा के लिए लोगो की लम्बी कतार लगी थी .

दोपहर में एक विशाल शोभा यात्रा श्री मारवाड़ी पंचायती मंदिर से धूम धाम से निकाला गया . शोभा यात्रा में राधा कृष्ण बनकर रथ पर सवार होकर साथ मे चल रहे थे. गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में रास लीला का भी आयोजन किया गया.

इन अवसर पर गौशाला कमिटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि हमारी गौशाला कमिटी प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी उत्सव मनाती है. इस बार हमलोगों ने मथुरा, बृन्दावन से जय श्री राधे, लोक नृत्य ग्रुप द्वारा रास लीला का आयोजन किया गया है. ताकि लोग कृष्ण लीला के बारे में जान सके. श्री इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में कुल्टी के विधायक डाक्टर अजय पोद्दार मौजूद थे. इस अवसर पर श्री पोद्दार ने कहा कि गोमाता के बिना हमारा कुछ अस्तिव नहीं और गायों की रक्षा के लिए आगे आना होगा. गौशाला कमिटी द्वारा गौशाला के पुस्तक का विमोचन किया गया .

आये अतिथियों का स्वागत गौशाला कमिटी के अध्यक्ष सुभाष जलान ,उपाध्यक्ष बालमुकुंद अग्रवाल ने बुके दुपट्टा देकर किया .

इस अवसर पर श्याम दारूका, विश्वनाथ केजरीवाल , निरंजन अग्रवाल ,कैलाश मन्शारामका , महेश सराफ ,कैलाश सराफ,मोहन सराफ, सुशील अग्रवाल ,बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, दीपक दुधानी ,सचिव घनश्याम बंशल ,मिठू माधोगोडिया, दिलीप केडिया , लक्षमन प्रसाद बर्णवाल सहित गौशाला कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात