आसनसोल नगर निगम का बोर्ड बैठक संपन्न, विकास एवं अन्य मुद्दों को लेकर हुई चर्चा






आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक बुलाई। जिसमें विकास एवं अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई। इस बैठक में नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय उपमेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद के सदस्य टीएमसी पार्षद के अलावा कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर, एस एम मुस्तफा, भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता, इंद्रानी अचार्य उपस्थित थे। बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बोर्ड बैठक की शुरुआत शोक सभा के साथ की गई। उसके बाद विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। नगर निगम के द्वारा जहां-जहां विकास कार्य चल रहा है। उसके बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल शहर में 6 पार्किंग का संचालन नगर निगम के द्वारा किया जाएगा।यह कार्य 1 या 2 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि उस पार्किंग के जो कर्मचारी हैं। उन्हें नहीं हटाया जाएगा। लेकिन वह कर्मचारी ठेकेदार के अंदर में नहीं रहेंगे। वह नगर निगम के तरफ से कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि नगर निगम के द्वारा पार्किंग संख्या 5,6ए एवं बी, 8,10,13 नगर निगम के द्वारा संचालित किया जाएगा।यदि इन पार्किंग के ठेकेदार अपने बकाया पैसा पूरा जमा कराएंगे, तो उनको फिर से एक्सटेंशन करने को लेकर बोर्ड विचार कर सकता है।कचड़ा प्रबंधन के संबंध में उन्होंने बताया कि जहां वर्तमान में कचड़ा डंप किया जा रहा है। वहां रीसाइक्लिंग की व्यवस्था की जा रही है। टैक्स को लेकर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा के टैक्स के रिव्यू कमेटी बनाने के लिए उन लोगों ने फिरहाद हाकिम के पास आवेदन किया है। आसनसोल नगर निगम के लिए जल्द ही निकाय मंत्री फिरहाद हाकिम एक कमेटी बनाएंगे। इसके अलावा हर वार्ड में टैक्स को लेकर एक शिविर लगाई जाएगी। अवैध निर्माण के संबंध में उन्होंने कहा कि जो लोग नगर निगम के जमीन को अतिक्रमण किए हैं। उन्हें नोटिस दी जा चुकी है। नोटिस में दिए गए समयावधि के समाप्त होने के बाद नगर निगम उस पर कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाएगा। इसके अलावा जो लोग बिना नक्शा के मकान बनाए हैं या बढ़ा लिए हैं।उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।वही मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हम लोग की प्रथामिकता है कि आसनसोल नगर निगम के क्षेत्र में हर वार्ड में सड़क, पानी, बिजली, सफाई की सुंदर व्यवस्था हो। शहर को बेहतरीन ढंग से सजाया जाए। इसका लेकर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के नजरिया से हमलोग नहीं देख रहे हैं। सभी पार्षदों को मैंने कहा है कि उनके वार्ड की जो भी समस्या है। वह लेकर आएं। यदि फंड में पैसा रहेगा तो सभी वार्ड में कार्य किया जाएगा। चाहे वह विपक्ष के हो या सत्ता पक्ष के। विकास का कार्य दलगत भावना से ऊपर उठकर करना होगा। वही मेयर ने सदन में सभी पार्षदों को बताया कि उज्जवल बनर्जी का सेवा कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। बोर्ड के द्वारा जो निर्णय लिया गया था। उसे वापस ले लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का दूसरा ट्रेड लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली