कोलकाता से आए चित्रकारों की टीम ने आसनसोल रविंद्र भवन का किया परिदर्शन



आसनसोल : आसनसोल शहर को सजाने के लिए आसनसोल नगर निगम ने कमर कस लिया है। कहीं आई लव आसनसोल गेट बनाया जा रहा है, तो कहीं आसनसोल के प्रवेश द्वार पर विश्व बंगला गेट के र्तज पर प्रवेश द्वार तैयार किया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम ने आसनसोल बीएनआर स्थित रविंद्र भवन को भी सुंदरीकरण करने का निर्णय लिया है।जिसके तहत सोमवार को कोलकाता से आए चित्रकारों की टीम ने रविंद्र भवन का परिदर्शन किया। इन लोगों के द्वारा रविंद्र भवन के दीवारों पर चित्रकारी की जाएगी। इसलिए चित्रकारों के टीम ने रविंद्र भवन के बाहर भीतर सभी हिस्सों का अवलोकन किया।इनके साथ मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी भी उपस्थित थे। इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने बताया कि मेयर के निर्देशानुसार आज चित्रकारों की टीम आई है। रविंद्र भवन के बगल में कॉफी हाउस है। लंदन के तर्ज पर बनाई गई है। उस तरह ही रविंद्र भवन को भी सजाया जाएगा। चित्रकारों की टीम पूरे रविंद्र भवन का अवलोकन किया। इसमें क्या-क्या चित्रकारी की जाएगी। इसमें कितना खर्च आएगा। इसका यह लोग एस्टीमेट बना कर देंगे। जिसके बाद उसे नगर निगम के बोर्ड बैठक में पास करवाई जाएगी फिर यहां सुंदरीकरण का काम होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल