बीजेएमएम एरिया सचिव के पुत्र पर हुए हमला को लेकर बीजेपी विधायक अग्निमित्र पाल पहुंची श्रीपुर फांडी




जामुड़िया- दो दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो जामुड़िया के श्रीपुर मोड़ पर एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी राजकुमार सिंह के साथ चार युवको द्वारा मारपीट कर एक लाख रुपयों की छिनतई के मामले को लेकर शनिवार को श्रीपुर चौकी के आईसी से मुलाकात की.उन्होंने बताया कि भाजपा के श्रमिक संग़ठन भारतिय जनता मजदूर मोर्चा के श्रीपुर एरिया के सचिव विजय सिंह के पुत्र से एक लाख रुपये छिनतई कर मारपीट अंचल के ही चार युवकों ने किया . मैंने सुना कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. दिन के उजाले में यह घटना बेहद निंदनीय है और अगर उन्हें.छिनतई करनी ही थी तो उन्हें इस तरह क्यों पीटा गया?

पुलिस अधिकारी से बात की, मुझे बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और एक अन्य व्यक्ति पकड़ा नही गया है, इस तरह की घटना पुनः न हो इसके लिए पुलिस को कहा गया है.इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद पाठक भी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर