अवैध बालू से लदे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक की मौत





आसनसोल : ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो युवकों की जिंदगी असमय लील ली। यह ह्रदय विदारक घटना हीरापुर थाना क्षेत्र के चित्रा मोड़ के समीप मंगलवार की रात घटी। जहां ओवरलोडिंग बालू से लदे एक डम्पर तेज रफ्तार में एक बाइक को धक्का मार दी। जिसके कारण बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से दोनों घायल युवकों को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक को दुर्गापुर स्थित गौरी देवी अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई। दोनों में युवक की पहचान बर्नपुर पूर्णिया तालाब निवासी बिट्टू सिंह और बर्नपुर नवा घंटी निवासी विदेशी देवघरिया के रूप में हुई। यह दोनों युवक तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बिट्टू सिंह युवा तृणमूल कांग्रेस आसनसोल दक्षिण प्रखंड के महासचिव थे। दोनों युवक आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 78 के पार्षद अशोक रूद्र के करीबी माने जाते थे। इन दोनों के मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। साथ ही पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश है। घटना के संबंध में पार्षद अशोक रूद्र ने बताया कि दोनों युवक लिट्टी चौखा खाने के लिए बाइक से रात 10 बजे के लगभग चित्रा मोड़ आ रहे थे। तभी ओवरलोडिंग बालू से लदा एक डंपर ने इन्हें पीछे से धक्का मार दिया। जिसके कारण बिट्टू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विदेशी देवघरिया को गौरी देवी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान विदेशी देवघरिया की भी मौत बुधवार की सुबह हो गई। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग बालू की ढुलाई को बंद करने के लिए उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा। लेकिन पुलिस प्रशासन के लापरवाही के कारण एक बार फिर दो युवकों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अवैध बालू ढुलाई किसके छत्रछाया में हो रहे हैं। उन्हें मालूम नहीं। लेकिन वसूली हो रहा है। प्रत्येक डंपर से ₹300 ली जा रही है। इससे सरकार की बदनामी हो रही है और आम जनता में भी इसका गलत संदेश जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता