बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के ओके रोड के समीप एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। जिसके कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गयी। यह कार आईएसपी के क्वार्टर के समीप खड़ी थी। कार में लगी आग के कारण उससे उठते लम्पटें क्वार्टर को भी प्रभावित कर रही थी। जिसके कारण क्वार्टर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल इंजन घटनास्थल पर पहुंचती। उसके पहले ही स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दी। इस संबंध में वार्ड पार्षद गुरमीत सिंह ने कहा कि यहां कार खड़ी थी। अचानक धुआं उठा। देखते ही देखते कार आग की भेंट चढ़ गई। जिसके कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल इंजन घटनास्थल पर पहुंचा। उसके पहले स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दी। इस घटना में किसी प्रकार की हताहत या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है।

0 टिप्पणियाँ