निर्माण कर्मियों को 800 रुपया दैनिक मजदूरी की मांग को लेकर निर्माण श्रमिको द्वारा प्रदर्शन




 रांनीगंज- सीटू से सम्बद्ध निर्माण श्रमिक युनियन रानीगंज एरिया कमेटी द्वारा निर्माण श्रमिकों को न्यूनतम दिहाड़ी 800 रुपये करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया. शुक्रवार को रानीगंज में नेताजी की प्रतिमा के सामने सीटू का झंडा थामकर निर्माण श्रमिक इकठ्ठा हुए और निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की . निर्माण श्रमिक युनियन की जिला नेता सुप्रियो राय, सीटू रानीगंज समन्वय समिति के नेता हेमंत प्रभाकर, दिब्येंदु मुखर्जी ,मलय मण्डल और अन्य नेतायों ने निर्माण श्रमिकों की विरोध सभा का नेतृत्व किया. इन नेताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार निर्माण श्रमिकों के लिए सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बंद कर रही है, जिसमें पेंशन, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सुविधाएं शामिल हैं . यह सभी योजनाएं वाम मोर्चे के दौर में उपलब्ध थीं. नेताओं ने शिकायत की कि निर्माण कल्याण परिषद में जमा धन को दूसरे क्षेत्रों में खर्च किया जा रहा है. नेताओं ने रानीगंज के बीडीओ के माध्यम से राज्य सरकार के श्रम मंत्री को मांग पत्र भेजा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन