जामुड़िया - रक्त संकट को दूर करने हेतु बुधवार को विजयनगर स्तिथ श्याम मेटालिक कारखाना द्वारा मेगा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्त दान शिविर में कुल 450 यूनिट रक्त संग्रह किया गया . यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल, बहादुरपुर एवं अखलपुर स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से किया गया. यहाँ पर आये हुये मुख्य अतिथि विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि इस करखाना के द्वारा यहाँ के आस-पास लोगों के सुविधा हेतू सीएसआर के तहत समय- समय पर समाज के लिए सेवा मुलक कार्य किया जाता हैं. उन कार्यों मे से ही आज यह रक्त दान शिविर भी है. रक्त का क्या महत्व हमलोगों को कोरोना काल में समझ आ गया था. उस समय भी लोगों ने इस कमी को दूर करने के लिए जगह जगह पर रक्तदान केम्प लगाए गए थे. श्याम मेटालिक कारखाना के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि यह रक्त दान शिविर का आयोजन हमारे कारखाना के सभी अधिकारी ओर श्रमिको के सहयोग से किया गया है.रक्तदान से हम स्वंय को स्वस्थ रखते है,वहीं जिन्हें रक्त प्रदान की जाती वह भी स्वस्थ होते है.उन्होंने कहा कि यह केम्प केवल आज ही नहीं बल्कि हमारे कारखाना के चैयरमेन के जन्म दिवस 5 अप्रैल को है उस दिन भी इस तरह रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे एवं उस दिन 500 लोगो के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है .श्री चक्रवर्ती ने कहा कि आने वाले समय में श्याम मेटालिक कारखाना का सीएसआर के तहत इस तरह के समाजिक कार्य जारी रहेगा. मौके पर जामुड़िया के बीडीओ जिसनु दे, जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, कारखाना के सीईएओ देवाशीश मजूमदार, अलोक मिश्रा, उर्मीला चटर्जी, प्रति मुखर्जी ,डाक्टर कावेरी कुंडु, संजीत चटर्जी ,ऊतम कुमार माईती, दिपनारायण नायक, अमल कुमार जाना, अरूप चक्रवर्ती, संजीत चटर्जी, मोनी शंकर मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ