भाजपा विधायक का अग्निमित्रा पाल ने दी चेतावनी 24 घंटा के अंदर बालू के ट्रकों के आवागमन पर लगाई जाए रोक नहीं तो होगी वृहद आंदोलन



आसनसोल: सोमवार की सुबह डामरा में बालू से लदे ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत की घटना पर भाजपा विधायक का अग्निमित्र पाल ने रोष व्यक्त की है। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि डामरा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर बालू के ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए नहीं तो आने वाले दिनों में भाजपा बहुत बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। यह बात उन्होंने सोमवार को कुमारपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि बालू के ट्रकों का आवाजाही रोकने को लेकर हम लोगों ने कई आंदोलन किए। इस पर रोक लगाने के लिए जिला शासक, पुलिस कमिश्नर, थाना सभी को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद भी इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। कुछ दिन पहले चित्रा में दो युवकों की मौत हो गई थी। आज फिर एक व्यक्ति की जान चली गई। हमारी मांग है कि बालू के ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और जो मृतक परिवार के परिजन हैं। जो मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वह मुआवजा दिया जाए। उसमें किसी प्रकार का नेगोशिएशन न किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर