कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस द्वारा 23 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन





 जामुड़िया-ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र के निघा कोलयरी में आईएनटीटीयुसी से सम्बद्ध कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस की और से 23 सूत्री मांगो को लेकर निघा कोलियरी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेता बापी बनर्जी ने कहा कि निघा कोलियरी दो साल पहले सेक्सन पानी से डुबा हुआ था ओर आज भी वैसा ही है. इस पानी को कोलियरी खदान से निकालने कोई भी वयवस्था अभी तक नहीं किया गया है .यहाँ मैनेजमेन्ट श्रमिको से उसके पद के अनुरूप कार्य न करा कर उच्च ग्रेड का काम करवा कर लो ग्रेड का पैसा मजदूर को दे रहा है .जो श्रमिक इसीएल से रिटायरमेन्ट हो गये अभी भी वह व्यक्ति उसी क्वार्टर में रह रहे हैं. यहाँ जो नया मैनेजर ओर ऐजेंट आये हुये है वह अपने मनमानी तरीके से सभी कार्य कर रहे हैं. सभी के क्वार्टर जर्जर हो चुके है ,लेकिन उसका मरम्मत नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण मजबूरन उसी क्वार्टर में रहना पड़ रहा है, जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. इसके अलावा अन्य ओर भी कई मांगो को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है .इस प्रदर्शन के दौरान नारायण साव, अब्दुल जब्बार, कल्यान महंती, सीयाराम साव सहित काफी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार