स्वाधीनता सेनानी बिरसा मुंडा के 148 वी जन्म जयंती पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन




 रांनीगंज- बिरसा मुंडा का 148 वां जन्मदिवस बांसड़ा स्टडी क्लब द्वारा मनाया गया. इस अवसर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बांसड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया था.इस प्रतियोगिता में हुगली ,मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, पुरुलिया, झारखंड एवं पूर्व वर्धमान से 500 महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया. समारोह के प्रारंभ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई और बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बाद में, विशिष्ट शिक्षक निर्मल मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के योगदान के बारे में बताया.इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद आदिवासी समुदाय के क्षेत्र के कई कलाकारों ने आदिवासियों के पारंपरिक वाद्य यंत्र धमसा मादल की ताल पर नृत्य किया. 





इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव संजय हेंब्रम ,श्यामल टूडू ,प्रदीप बास्की, सोमलाल टूडू, सुशांतो सोरेन और सुरेश हासदा आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही. इस प्रतियोगिता में पुरुषों में प्रथम स्थान दुर्गाचन्द हेम्ब्रम,द्वितिय नारायण गेंदा, तृतीय स्थान रघुनाथ सोरेन महिलाओं में प्रथम स्थान हिरामोनी मण्डी,द्वितिय स्थान आरती हेम्ब्रम,तृतीय स्थान ललिता बेसरा,चतुर्थ स्थान सन्ध्या टुडू स्थान प्राप्त किये.पुरुस्कार वितरण समारोह में बाँसड़ा कोलियरी के प्रबंधक पीयूष तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे. सन्ध्या ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार ने समा बांधा .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार