अनुव्रत मंडल के वकील ने नहीं दी जमानत की अर्जी, फिर से 14 दिनों की जेल




आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला के अध्यक्ष बाहुबली नेता अनुव्रत मंडल को शुक्रवार को गौ तस्करी मामले में आसनसोल के विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। लेकिन अनुव्रत मंडल के अधिवक्ता सोमनाथ चट्टराज ने अनुव्रत मंडल के जमानत के लिए आवेदन नहीं दी। जज राजेश चक्रवर्ती ने अनुव्रत मंडल को फिर से 14 दिन के लिए जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस मामले में अगली सुनवाई 9 दिसंबर की होगी। पेशी के दौरान आधे घंटे तक सवाल जवाब सत्र चला। इस दौरान सीबीआई विशेष अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने अनुव्रत मंडल से पूछा कि आप कुछ कहना चाहते हैं। इसके जवाब मे अनुव्रत मंडल ने हाथ जोड़कर कहा नहीं। हालांकि अनुव्रत मंडल के अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने जज से कहा कि उनके मुव्वकिल का मोबाइल और भोले बम राइस मिल का बैंक अकाउंट सीबीआई ने सीज किया है। अधिवक्ता ने जज से अनुरोध किया कि मोबाइल लौटाने और राइस मिल का अकाउंट चालू करने का निर्देश दें। इसके अलावा अधिवक्ता ने इस मामले में पूर्ण चार्जशीट सभी तथ्यों को देने का आग्रह किया। गौरतलब है कि अनुव्रत मंडल का जेल में रहने का मियाद शुक्रवार को 107 दिन हो गया। सनद रहे कि ईडी ने अनुव्रत मंडल को दिल्ली में पूछताछ करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट के लिए दिल्ली राउज कोर्ट में आवेदन किया था। जिसके खिलाफ अनुव्रत मंडल ने दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया। शुक्रवार को ही उसकी सुनवाई होने वाली थी। लेकिन पता चला है कि अब इस मामले की सुनवाई 1 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में होगी। इस संबंध में अधिवक्ता सोमनाथ चट्टराज ने कहा कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसलिए वे लोग जमानत का आवेदन नहीं किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार