14 नंबर वार्ड के दलूई पाड़ा में भू धंसान, 5 परिवार खुले मैदान में रात्रि बिताने के लिए मजबुर



आसनसोल : अवैध उत्खनन के कारण शिल्पांचल के कई जगहों से भू धंसान की खबर आते रहती है। एक बार फिर अवैध खनन के कारण भू धंसान की घटना घटी है। जिसके कारण 5 परिवार के लोग इस दर्द भरी रात में मैदान में रहने के लिए मजबूर हैं। इस बार भू धंसान की घटना आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के परेरा ग्राम के दलूई पाड़ा में हुई है। इस धंसान के कारण 5 परिवार प्रभावित हैं। घटना के संबंध में पीड़ित महिला दीपा रूईदास ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वे सो कर उठी, तो उनके घर के सामने और एक कमरे में दरारें पड़ी हुई थी। एक जगह गौफ बन गया था। घटना का सुनकर सभी परिवार के लोग एकत्रित हुए। इसकी सूचना आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र का मुआयना कर बताया कि नीचे खनन हुआ है। जिसके कारण यह भू धंसान हुई है। घर का कोई भी सदस्य उस धसान के क्षेत्र में ना जाएं। क्योंकि वह क्षेत्र असुरक्षित है।वे लोग अपने किसी रिश्तेदार के यहां चले जाएं अथवा मैदान में रहे। दीपा ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वे लोग मैदान में कैसे रात कटेगी। प्रशासन के द्वारा उन लोगों के रहने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि वार्ड पार्षद उत्पल सिन्हा ने घटनास्थल का दौरा करने का आश्वासन दिया है। महिला ने बताया कि पार्षद के आने के बाद देखते हैं कि राहत मिलती है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात