दुआरे सरकार परियोजना 13 हजार 170 लोगो ने फॉर्म लिए ,5300 लोगो ने फॉर्म जमा किये





रानीगंज-पश्चिम बंगाल सरकार की दुआरे सरकार परियोजना शिविर 1 नवंबर से फिर से शुरू हुई.इसी क्रम में रानीगंज के 35 नंबर वार्ड और 89 नंबर वार्ड के लोगों के लिए हुसैन नगर के रैन बसेरा के निकट कैंप लगाया गया. इस शिविर में आने वाले लोगों को सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के फाॅर्म उपलब्ध कराए गए. शिविर में उपस्थित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लोगों को फॉर्म भरने में मदद की, वहीं इस संबंध में 35 नंबर वार्ड के पार्षद अख्तरी खातून ने कहा कि दुआरे सरकार परियोजना इस बार भी काफी सफल रहा, यहां काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली.इस शिविर से हमारी जनता को काफी लाभ मिल रहा है, मुझे खुशी है कि लोग हमारे कार्य को पसंद कर रहे है. वहीं दूसरी ओर रानीगंज के नंदलाल जालान स्कूल परिसर में भी दुआरे सरकार शिविर का आयोजन किया गया. जहां पर वार्ड संख्या 90,91, और 92 के लोगों को सरकार के विभिन्न परियोजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर वार्ड नंबर 90 से राजू सिंह और 92 नंबर वार्ड से श्यामा उपाध्याय यहां उपस्थित रहीं. यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था. इस शिविर के बारे में रांनीगंज बोरो प्रभारी दिवेन्दु भगत ने बताया की करीब 13 हजार 170 उपभोक्ता शिविर में उपस्थित हो लाभ उठाया. ज्ञात हो कि रानीगंज में करीब डेढ़ लाख निवासी हैं. जिसमें से लगभग एक लाख उपभोक्ता विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस पोर्टल से संपर्क कर चुके हैं. इस बार उनमें से अधिकांश ने इस दुआरे सरकार योजना में लखी भंडार तथा स्वास्थ्य साथी परियोजना के लिए आवेदन किया. जिसमें से 5300 लोगों ने इस फॉर्म को डाउनलोड करने या जमा करने के लिए फॉर्म जमा किया. स्वास्थ्य साथी में लगभग 3500 उपभोक्ता के फॉर्म एकत्र किए गए, इसी प्रकार 1500 उपभोक्ता के खाद्य श्री में जमा किए गए। आधार लिंक ने आधार को 304 मोबाइल फोन से जोड़ा. करीब 100 सदस्य वहां बैंक खाता खोलने आए . इसी प्रकार प्रथम चरण में बिजली बिल माफ की व्यवस्था की गई, जिसमें इन पांच शिविरों में 55 सदस्यों ने भाग लिया. हालांकि जमीन के हिस्से या जमीन के खजाना जमा कराने के मामले को लेकर इस शिविर में कोई भी शामिल नहीं हुआ है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने दुआरे सरकारी परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार की 27 परियोजनाओं का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को देने की पहल की है. कैंप की विभिन्न सुविधाएं लेने वालो में भीड़ पहले से काफी कम हो गई है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा