आसनसोल : आसनसोल के प्रमुख उत्सव में से एक आसनसोल उत्सव इस वर्ष फिर से आसनसोल के एचएलजी मैदान में होने जा रहा है। आसनसोल में सोए 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक चलेगा जिसकी तैयारियां अभी से ही जोर शोर से शुरु हो गई है आसनसोल के एचएलजी मैदान में उत्सव को लेकर पेंट का काम शुरू हो गया है इस कार्य का जायजा लेने के लिए रविवार को मंत्री मलय घटक एचएलजी ग्राउंड पहुंचे इस दौरान पार्षद अनिमेष दास, व्यवसायी सचिन राय, दीपक रूद्र, डा. संदीप घटक, चंद्रशेखर कुंडू, अजय प्रसाद आदि मौजूद थे। इस दौरान मंत्री ने उत्सव की रूपरेखा को लेकर एक बैठक की। मेला के विषय में डा. संदीप घटक ने बताया कि आसनसोल उत्सव का उद्घाटन 11 नवंबर को किया जाएगा। आसनसोल उत्सव में दो तरह के कार्यक्रम रहेंगे एक आलोचना सभा एवं दूसरा सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांग्ला संस्कृति को मेले में दिखाया जाएगा। इस मेले में 115 स्टॉल रहेंगे मेला 10 दिनों तक चलेगा। बैठक में कौन कौन से कलाकार कब आएंगे किस तरह से कार्यक्रम होगा कौन सा स्टॉल कहां लगाया जाएगा इन सब बातों पर चर्चा हुई। आसनसोल उत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ साथ बाहर से प्रसिद्ध कलाकार भी आएंगे 115 स्टॉलों में राज्य के विभिन्न जगहों से शिल्पी आकर अपने स्टॉल लगाएंगे। स्टॉल में मुख्य रूप से बंगाल के विकास को भी दर्शाया जाएगा। उत्सव को लेकर अभी से ही तैयारियां जोर-शोर से हो रही है उत्सव में मंत्री मलय घटक उद्घाटन करेंगे एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ