हीरापुर पुलिस ने चोरी गए 10 मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाया




आसनसोल : पुलिस-पब्लिक रिलेशन को मजबूत करने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रिकवरी प्रोग्राम के तहत चलाया जा रहा हैं। जिसमें खोए या चोरी हुए मोबाइल को रिकवर कर वापस किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हीरापुर थाना पुलिस ने बरामद 10 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस कर दिया। इस बीच पुलिस ने फोन मालिकों को हीरापुर थाना बुलाया और बरामद मोबाइल फोन की पहचान कर उसे वापस कर दिया। इस मौके पर एसीपी इप्शिता दत्ता, सीआई शिवनाथ पाल, थाना प्रभारी प्रोसेनजीत राय, ट्रैफिक गार्ड प्रभारी विनय लायक मौजूद रहे। जानकारी देते हुएएसीपी इप्शिता दत्ता ने कहा, इस तरह के आयोजन लगातार हो रहे हैं। वहीं मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर