नियमित पेयजल सप्लाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के 29 नंबर वार्ड अंतर्गत सागर भांगगा स्थित सरकारी हाउसिंग कॉलोनी स्थित जल विभाग कार्यालय के समीप बुधवार नियमित पेयजल सप्लाई की मांग को लेकर इलाकों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. सूचना पाकर कोक ओवन थाना की पुलिस एवम पूर्व पार्षद सुनील चटर्जी घटनास्थल पर पहुंचे, एवं लोगों को समझाने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई थी. माया देवी एवं सुकांत राय सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से हाउसिंग में नियमित समय पर पेयजल सप्लाई नहीं की जा रही है. जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. तीन मंजिला आवासन में पानी का प्रेशर काफी कम रहता है ,वहीं पेयजल की सप्लाई भी नहीं की जाती है , पेयजल समय पर उपलब्ध न होने से घर का कामकाज सहित सभी जरूरी काम बाधित हो जाता है. जल विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग की ओर से कोई कदम उठाया नहीं जा रहा है. विभाग को अविलंब नियमित जल सप्लाई शुरू करनी होगी, अन्यथा इलाका वासियों का आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन के कुछ देर पश्चात विभाग के इंजीनियर द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर