रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 35 के रोनाई इलाके का निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग लाल चांद खान को, विधायक के प्रतिनिधि संजय बाजोरिया ने एक व्हीलचेयर प्रदान किया. दीपावली के दिन व्हीलचेयर पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई, और उन्होंने प्रतिनिधि को तहे दिल से धन्यवाद भी किया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि के साथ 35 नंबर वार्ड की पार्षद अख्तरी खातून, और 89 नंबर वार्ड के पार्षद शहजाद अंसारी उपस्थित रहें. ज्ञात हो कि लाल चंद खान एक दुर्घटना में अपने पैरों से लाचार हो गए थे,इसकी खबर संजय बाजोरिया को लगी,एवं तत्काल उन्होंने उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था किया. दूसरी और संजय बाजोरिया द्वारा विधायक तापस बनर्जी की अनुप्रेरणा से रांनीगंज के तिलक रोड,बर्न्स प्लाट,मारवाड़ी पट्टी,बड़ा बाजार,सी आर रोड,अस्पताल पट्टी सह विभिन्न इलाकों में दीपावली के मद्देनजर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराया.


0 टिप्पणियाँ