श्रीमद भागवत पाठ महायज्ञ का आयोजन





 रानीगंज-सनातन धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं एगरा गांव के विकास और दुनिया के कल्याण के लिए रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत के काको डांगा दुर्गा मंदिर प्रांगण में सात- दिन के लिए श्रीमद्भागवत पाठ तथा महायज्ञ का आयोजन किया गया . इसके मद्देनजर रविवार की सुबह रानीगंज स्थित काको डांगा दुर्गा मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई. मंगल कलश में दामोदर नदी से पवित्र जल एकत्र कर 108 महिलाओं ने नंगे पैर अंचल की परिक्रमा की और उसे मंदिर परिसर में स्थापित किया. इस परिक्रमा में सबसे आगे श्रीमद भगवद गीता रखकर इस यात्रा की शुरुआत की गई . आयोजकों ने बताया महायज्ञ के कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न पूजा-अर्चना भी की जाएगी. इसके अलावा मंदिर परिसर में नर नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा. मंगल कलश यात्रा में गांव के सैकड़ो धर्मावलंबियों ने भाग लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर