बनजेमाहारी छठ घाट का कायाकल्प, साफ सफाई प्रारंभ



सालानपुर-आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पूजा कमिटी से लेकर प्रशासनिक, इसीएल एवं राजनीतिक दलों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में अपना अपना योगदान दे रहें है, नदी, घाट, रास्ता, तालाब से लेकर बाज़ार तक कि साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है, इसीएल सालानपुर एरिया अंतर्गत बंजेमारी कोलयरी के निकट तालाब में लगभग 40 वर्षों से छठ पूजा का आयोजन होता रहा है, यहाँ पर प्रतिवर्ष 250 से 300 परिवार आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाते हैं। शुक्रवार को बंजेमारी तालाब के निरक्षण, साफ़ सफाई एवं छठ व्रतियों की सुविधा व्यवस्था के लिए ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष(हिंदी प्रकोष्ठ) शशि भूषण पांडेय, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मन्नू सिद्दीकी एवं बासुदेवपुर जेमारी पंचायत उपप्रधान भरत गिरी ने संयुक्त रूप से छठ घाट का परिभ्रमण किया। सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा जल्द ही कमेटी की सहयोग कर इस तालाब को बड़ा एवं घाट का सौन्दर्यकरण किया जाएगा, चुकी यहाँ छठ व्रतियों की संख्या अधिक है, और तालाब छोटी है, सभी वर्ग के लोग अपने स्तर पर साफ सफाई एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मुस्तैद है। सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मन्नू सिद्दीकी ने कहा महापर्व छठ पर हम सभी लोग मिलजुलकर कार्य कर रहे है, छठ व्रतियों के लिए समुचित लाइट एवं सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है, यहाँ के सभी लोग श्रमदान कर पूरे बंजेमारी कोलयरी क्षेत्र की साफ सफाई अभियान में जुड़े है। मौके पर आशुतोष तिवारी, बबलू पॉल, अरुण सिंह, राजेश सिंह, भूखलु पांडेय, उमेश चौहान, लालू श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली