बंद आवास से महिला का सड़ा गला शव बरामद, सनसनी

दुर्गापुर के कोकओवन थाना के रातुरिया इलाके की घटना





दुर्गापुर: दुर्गापुर के कोकओवन थाना क्षेत्र के रातूरिया इलाके में मंगलवार शाम एक बंद घर से एक महिला का शव बरामद हुआ. मृतका का नाम उमा खातून उम्र 30 साल है. उमा खातून की शादी कुछ वर्ष पहले रफीक आलम से हुई थी. रफीक आलम बिहार के रहने वाले हैं. वह व्यापार के सिलसिले में दुर्गापुर आया था. उसके बाद उमा के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था. वर्तमान में उनका एक बेटा और एक बेटी है. मृतका के पिता ने आरोप लगाया की शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच कलह जारी थी. कई बार हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया गया था. उसके बाद रफीक पत्नी को मायके वालो से मिलने भी नही देता था. उमा खातून के साथ लंबे समय से परिवार वालों के संपर्क में नहीं थीं. वह दोनो रतूरिया इलाके के एक मकान में रहते थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें पिछले शनिवार को आखिरी बार देखा था. इसके बाद घर में ताला लगा हुआ था. स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर में कोई नहीं था.मंगलवार की शाम स्थानीय निवासियों को शक होने पर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर के अंदर उमा खातून की सड़ी-गली लाश पड़ी थी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर विधान नागर अस्पताल भेजा.मायके वालो ने आरोप लगाया की आरोपी पति रफीकुल ने उसकी हत्या कर उसके घर में बंद कर ताला लगाकर बच्चो को लेकर फरार हो गया है. पुलिस रफीक एवम उसके बच्चो की तलाश में जुट चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता