रांनीगंज थाना नागरिक काली पूजा कमिटी द्वारा खिचड़ी माहाभोग का आयोजन



रांनीगंज -रांनीगंज थाना नागरिक कालीपूजा कमिटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार रात को किया गया . इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रानीगंज क्षेत्र के तीन कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या के लिए रानीगंज थाना आवास क्षेत्र में हिंदी बंगाली गीतों की प्रस्तुति किया. कलाकारों ने श्यामा मां के संगीत से इस सांस्कृतिक सुंदर कार्यक्रम की शुरुआत की, ततपश्चात एक के बाद एक हिंदी बंगाली गानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया .इस कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी विशेष रूप से मौजूद रहे. बुधवार दिन को खिचडी माहाभोग के तहत लगभग 2500 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया. इस खिचड़ी माहाभोग प्रसाद का उद्घाटन आयोजक समिति के सदस्य अरविंद सिंघानिया,अरुण भरतिया, डॉ एस माझी,विश्वनाथ बनर्जी,प्रसून चक्रवर्ती, पार्षद मो0 शाहजादा आदि ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर किया.

 वहीं सन्ध्या रवींद्र नजरूल संगठन के तहत कलाकारों द्वारा कविता पाठ के साथ संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजकों ने बताया कि 28 अक्टूबर को बंगाली संगीत की दुनिया की प्रमुख गायिका लोपामुद्रा मित्रा थाना में संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल