राज्य के हर जिला में एनआईए कार्यालय बनाना जरूरी: सुकांत

असत्य के आगे बुद्धिजीवी भी है नतमस्तक: सांसद लॉकेट चटर्जी





  दुर्गापुर : दुर्गापुर के 32 नंबर वार्ड अंतर्गत पलाशडीहा स्थित रघुनाथ मुर्मू फुटबॉल मैदान में शनिवार भारतीय जनता पार्टी की ओर से एमएलए कप फुटबॉल ट्रूनामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लीया, फाइनल मुकाबला मां दुर्गा फुटबॉल टीम एवं उज्जवल संघ के बीच खेला गया. जिसमे उज्जवल संघ की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की.

मंचासिन अतिथियों द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन हुगली जिला के सांसद लॉकेट चटर्जी ने फुटबॉल खेल कर की. लॉकेट चटर्जी ने राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा की तृणमूल द्वारा शुरू की गई खेला होबे का नारा उसी पर भारी पड़ने लगा है. राज्य के नेता जिस तरह दुर्निती एवं करोड़ रुपए के साथ पकड़े जा रहे हैं. तृणमूल का खेला जनता देख रही है. समय आने पर जनता जवाब जरूर देगी . तृणमूल पंचायत चुनाव हिंसा, खून खराबा के दम पर जितने का प्रयास में है. राज्य बारूद का स्तूप बन चुका है. भारी मात्रा में हथियार जब्त हो रहे है. तृणमूल जनता से अपना विश्वास खो चुकी है. हथियार के दम पर भय एवम दहशत फैला कर चुनाव जितने का प्रयास कर रही है. भाजपा ही राज्य में लोकतंत्र स्थापित करेगी. राज्य में लोकतंत्र का जनता बहाल करने में सफल होगी. समाज विकसित करने एवं सत्य के मार्ग के जरिए समाज में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने में बुद्धिजीवीयो , साहित्यको की भूमिका अधिक रहती है . लेकिन वर्तमान समय में राज्य के बुद्धिजीवीयो का कलम सत्य एवं दुर्निति बाजो के आगे नतमस्तक हो रही है. बुद्धिजीवी भी राज्य का भला नहीं चाहते है. उनकी कलम भी रुक सी गई है.पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष सुकांत मजूमदार दुर्गापुर पहुंचे जहां उन्होंने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की राज्य अजीब स्थिति से गुजर रहा है. केंद्र सरकार का सहयोग एन रहा तो राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी. कुछ ही समय में राज्य सरकार देवालिया घोषित हो सकती है.केंद्र सरकार प्रत्येक राज्य में एन आई ए कार्यालय खोलने जा रही है. लेकिन वर्तमान समय में राज्य में बढ़ रही अपराध, दुर्नीति एवम हिंसा को देखते हुए राज्य के प्रति जिला में एन आई ए कार्यालय बनाने की जरूरत पड़ जायेगी. मौके पर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के विधायक लखन घुरई, भोला साव,चंद्रशेखर बनर्जी, पारिजात गांगुली सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता