वन विभाग के जमीन को कारखाना प्रबन्धन द्वारा घेरने का लगा आरोप






 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित श्याम मेटालिक कारखाना द्वारा ममुदपुर मौजा स्थित दाग नम्बर 473 में कारखाना की और जोर जबरन खाली पड़े 59 बीघा वन विभाग के जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है.मिली जानकारी के अनुसार इसी जमीन को तीन माह पहले इस करखाना के द्वारा किये जा रहे घेरा बंदी का कार्य वन विभाग के अधिकारी ने रोक दिया था, लेकिन अभी कुछ दिनो से फिर उसी वन विभाग की जमीन पर फिर से चार दिवारी घेरा बंदी का कार्य किया जा रहा था. जब इसकी खबर स्थानिय लोगों को मिला तब इसकी सूचना फिर से वन विभाग को दिया गया. रविवार की सुबह एडिसनल प्रिंसिपल मुख्य वन विभाग के अधिकारी सारदा साहा अपने पूरे टीम के साथ उस जगह पर पहुँच कर कारखाना के भीतर तथा आस-पास की जगह का नाप जोख किया . इस विषय में पूछे जाने पर सारदा साहा ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि यह कारखाना वन विभाग जमीन पर कब्जा कर चार दिवारी घेरा बंदी का कार्य किया जा रहा है. हमने उस जगह पर पहुँच कर वन विभाग के जितने भी जमीन है सभी को नापी किया गया ओर जितने भी जमीन वन विभाग के अधीन है उस जगह पर खूँटी गड़ दिया गया है ताकि हमारे इस जमीन पर फिर से कोई कारखाना कार्य नहीं कर सके. जब इस विषय के बारे स्थानिय लोगो से पुछा गया तो इसे लेकर चिनमय मंडल ने इसे लेकर कहा कि यहाँ एक सिंडीकेट के दवारा इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा. यहाँ एक ईट भट्टा का मालिक है जो इस कारखाना के इशारे पर इस तरह का कार्य कर रहे है ओर लाखो रूपये में करखाना को जमीन बिक्री कर रहे हैं. इसे लेकर हमलोगो ने वन विभाग के जमीन को रक्षा हेतु रूपनारायण पुर, मंगलपुर एवं दुर्गापुर वन अधिकारी को लिखित शिकायत किया गया था आज सभी वन विभाग के अधिकारी पहुँच कर उस जगह की नापी किया. मौके पर स्थानिय ग्राम निवासी ईश्वर पाल ,साधीन मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे लेकर करखाना के प्रति स्थानिय लोगों मे आक्रोश का माहौल बना हुआ है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता